फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अतिक्रमण और जाम से लोग परेशान

Mon, 16 Dec 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : रेलवे रोड पर रविवार को बनी जाम की स्थिति। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे रोड और मेन बाजार में अतिक्रमण और जाम की समस्या आम बात हो गई है। यहां दिनभर लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। खास बात यह है कि पुलिस भी इस मार्ग से नदारद रहती है।
विज्ञापन

जाम के कारण लोगों को काफी वक्त बर्बाद होता है। हालांकि पुलिस और नगर परिषद कई बार रेलवे रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन न तो दुकानदार जिद्द छोड़ रहे हैं और न ही सड़क पर बेतरतीब ढंग से रेहड़ी खड़ी करने वाले संचालक। ऐसे में यह समस्या आमजन के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।
रेलवे रोड और मेन बाजार में दुकानदारों की ओर से किए जाने वाले अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। दुकानदारों पर विभागों की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई का कोई असर नहीं हो रहा है। दुकानों से आगे सड़क पर 10-15 फुट तक अतिक्रमण किया जा रहा है और फिर इससे आगे लोग अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े करके खरीदारी में जुट जाते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बन जाती है और पैदल राहगीरों को आवागमन का रास्ता नहीं मिल पाता। इसी महीने में नप और पुलिस तीन बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला चुकी है और दुकानदारों के चालान भी किए गए, सामान भी जब्त किया गया, लेकिन फिर भी जाम और अतिक्रमण की समस्या खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शहरवासियों कृष्ण कुमार, राजकुमार, नवीन कुमार, विजय ने बताया कि नगर परिषद को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रतिदिन कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि शहरवासी आसानी से आवागमन कर सकें। नगर परिषद की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का दुकानदारों पर कोई असर नहीं हो रहा। नप की ओर से अतिक्रमण हटाने के खिलाफ जिस दिन मुहिम चलाई जाती है, उसके कुछ देर बाद तक सड़क खाली नजर आती है। जैसे ही टीम आगे बढ़ती है, दुकानदार और रेहड़ी संचालक फिर से सड़कों पर अतिक्रमण कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें