फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल कुश्ती में छाए म्हारे पहलवान, 5 गोल्ड के साथ जीते 13 मेडल

विज्ञापन
-फोटो 52 : नेशनल गेम्स में पदक विजेता पहलवानों का स्वागत करते हुए कोच, कुश्ती प्रशंसक और साथी प
विज्ञापन
बहादुरगढ। राष्ट्रीय खेलों में बहादुरगढ़ के पहलवानों ने बड़ा नाम कमाया है। हिंद केसरी सोनू अखाड़े के पहलवानों ने स्कूल नेशनल और जूनियर नेशनल में 5 गोल्ड मेडल के साथ कुल 13 पदक हासिल किए है। स्कूल नेशनल में 5 गोल्ड, एक सिल्वर और 4 कांस्य पदक हासिल किए हैं। वहीं जूनियर नेशनल में 3 कांस्य पदक हासिल किए हैं। जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता 20 से 22 अप्रैल तक राजस्थान के कोटा में आयोजित की गई थी। वहीं स्कूल नेशनल दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 22 से 26 अप्रैल तक आयोजित किए गए।
विज्ञापन

मिट्टी और मैट की कुश्ती में माहिर पहलवान रजत रूहल ने जूनियर नेशनल के 125 किलो फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया है। विकास दलाल ने ग्रीको रोमन स्पर्धा के 72 किलोभार वर्ग में कांस्य और योगेश फलसवाल ने 55 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं स्कूल नेशनल में 40 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाईल स्पर्धा में नन्ही पहलवान दीक्षा ने एक बार फिर से गोल्ड हासिल किया। पहलवान अमन ने 110 किलो भार वर्ग की ग्रीको रोमन स्पर्धा में गोल्ड, अर्जुन ने 92 किलो और नीरज ने 80 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाईल स्पर्धा में गोल्ड पाया। ग्रीको रोमन के पहलवान योगेश ने 55 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। स्कूल नेशनल में 71 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में अखाड़े के पहलवान रोहित दलाल ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं 65 किलो में विकास ने कांस्य पदक जीता। ग्रीको रोमन स्पर्धा में 110 किलो में अनुज ने कांस्य, 130 किलो में राहुल दलाल ने कांस्य और 71 किलो में मोहित दलाल ने कांस्य पदक पाया। विजेता पहलवानों का अखाड़े में जोरदार स्वागत किया गया। विजेता पहलवानों ने कहा कि उनकी जीत का श्रेय उनके कोच और परिजनों को जाता है। उनका कहना है कि वो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर देश का मान बढ़ाना चाहते हैं। हिंद केसरी सोनू अखाड़े के पहलवान अर्जुन अवार्डी कोच धर्मेंद्र की देखरेख में कुश्ती के दांवपेंच सीख रहे हैं। कोच धर्मेन्द्र ने पहलवानों की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मेडल पहलवान और कोच की खुराक होते हैं और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा भी मेडल से मिलती है। उन्होंने कहा कि जो पहलवान जीत नही पाए उन्हे और ज्यादा मेहनत करनी चाहिए क्योंकि मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। हिन्द केसरी सोनू पहलवान ने भी विजेता खिलाड़ियों को फूलमाला पहनाकर आशीर्वाद दिया है। इस मौके पर अर्जुन अवार्डी कोच ओमबीर सिंह, सुधीर कोच, रिंकू कोच, अनुराग कोच, सेठी पहलवान, मुकेश, कृष्ण, भारत केसरी काला पहलवान, कुक्कड़ उस्ताद, बिल्लू ठेकेदार, रामकिशन जाखोदा, संजय रूहल, राहुल फिजियो, पवन जाखोदा, पातर सिंह, सतेन्द्र रूहल, राहुल, स्वरूप, राकेश, बलजीत, जितेन्द्र आसौदा, गुड्डा नेवी, विरेन्द्र, सोनू गुरुग्राम और काला मांडौठी सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन




-फोटो 52 : नेशनल गेम्स में पदक विजेता पहलवानों का स्वागत करते हुए कोच, कुश्ती प्रशंसक और साथी पहलवान। स्रोत कोच



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें