फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beaten Case Narnaul: पुलिस कर्मियों पर होटल कर्मी को थाने में ले जाकर पीटने का आरोप, DSP कर रहे मामले की जांच

Mon, 28 Apr 2025 08:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

नारनौल में एक होटल कर्मी को पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मी होटल में संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए पहुंचे थे। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
होटल कर्मी के साथ पुलिस ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में एक होटल कर्मी को पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पुलिस टीम होटल कर्मी को महावीर चौकी पर लेकर आती है, जहां मारपीट करने की बात कही जा रही है। इसके बाद रात को ही होटल पर छोड़कर कुक को पुलिस ले जाती है। होटल के कुक की हालत ज्यादा खराब होने पर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


होटल कुक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब के जालंधर निवासी मोहन भंडारी ने बताया कि वह नीरपुर में एक होटल पर कुक का काम करता है। उसने आरोप लगाया कि वह अपने होटल के कमरे में सो रहा था। इस दौरान होटल पर तीन पुलिस कर्मी आते हैं। कुक ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसे थाने में पुलिस कर्मी ले जाते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। होटल कर्मी ने आरोप लगाया कि उसके साथ लाठी से मारपीट की गई। होटल के कुक ने कहा कि पुलिस ने उसके सिर पर जूते भी मारे। इसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर वापस होटल पर छोड़ कर चले गए।  इस मामले में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में डीएसपी की जांच चल रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें