फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतरविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का किया आयोजन

Tue, 10 Dec 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
09jjrp17- झज्जर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेलपा में आयोजित अंतरविद्यालय विज्ञान प्रदर्शन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेलपा में अंतरविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन रिलायंस मॉडल इकोनोमिक टाउनशिप तथा रिलायंस फाउंडेशन की ओर से सामाजिक संस्था स्टैम लर्निंग के सहयोग एवं मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में रिलायंस सीएसआर हेड कर्नल रोमेल राज्याण उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि हम शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं। उसी दिशा में स्टैम मिनी साईस सेंटर पहली पहल है, जिसके माध्यम से हमें राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र एवं छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित विषय के क्षेत्र में भविष्य में अपने कॅरिअर की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रथम अभिप्रयोग में हमने पांच राजकीय विद्यालयों दादरी तोए, पेलपा, मुंडाखेड़ा, बामनोला और बादली में मिनी साइंस सेंटरों की स्थापना मार्च 2024 में की थी। उन्होंने बताया कि इन सेंटरों के माध्यम से बच्चे विज्ञान विषय में रूचि ले रहे है तथा नए-नए माडलों को बनाने का भी प्रयास कर रहे है।
इसी के तहत अंतरविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्राचार्या डॉ. कृष्णा सांगवान ने बताया कि रिलायंस की ओर से स्थापित यह मिनी साइंस सेंटर भविष्य में बच्चों को विज्ञान सीखने और समझने में लाभकारी है। कार्यक्रम में मंच संचालन पेलपा उषा चहल ने किया। इस अवसर पर लोकेश कापसे, नीलम सिंह, राजकुमार, अक्षय, संजय गुलाटी, रुचिका अग्रवाल, मनीषा, पिंटु, रीतू, अनीता, आनंद, मंजू फोगाट, अलका मुकेश अग्रवाल मौजूद रहें।
विज्ञापन



यह रहे विजेता
कार्यक्रम में छह राजकीय विद्यालयों के 36 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और 18 विज्ञान के माॅडलों का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियाेगिता तीन प्रकार के मुख्य विषय पर आधारित थी, जिसमें प्रथम विषय सस्टेनेबल सिटी में राजकीय विद्यालय मुंडाखेडा के विद्यार्थियों लक्षिता तथा खुशी ने पहला स्थान व राजकीय विद्यालय बादली की आरती व अनुष्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर आधारित साइंस माडल में राजकीय विद्यालय पेलपा की चंचल तथा यशिका ने पहला स्थान व राजकीय विद्यालय मुंडाखेड़ा की अजंली तथा ज्योति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरनेट ऑफ थिक्स विषय पर आधारित साइंस माडल में राजकीय विद्यालय मुंडाखेड़ा कइ अंजली व मनीषा ने पहला व राजकीय विद्यालय पेलपा के शौर्य एवं हिमांशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें