बहादुरगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा गलत व ओच्छे हथकंडे अपनाकर दुष्प्रचार के माध्यम से आम जनता को बहकाया गया।
विपक्ष ने जनता को झूठी बयानबाजी भ्रमित करने का काम किया। मगर फिर भी जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए एनडीए को बहुमत देने का काम किया एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक होगा। तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने के साथ-साथ कई कीर्तिमान स्थापित करेंगे।