फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शस्त्र औैर शास्त्रों के ज्ञाता थे भगवान परशुराम

Tue, 18 Jun 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव व गंगा दशहरा को लेकर सब्जी मंडी के पास कार्यक्रम हुआ। भगवान परशुराम सेवा दल व भगवान परशुराम युवा सेना की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में युवा इनेलो नेता कपूर राठी ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की और सभी के सुख शांति की कामना की। कपूर राठी ने कहा कि भगवान परशुराम हमेशा से ही पूज्यनीय रहे हैं। भगवान परशुराम शस्त्र औैर शास्त्रों के ज्ञाता थे, उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भगवान की अराधना में बिताया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने सदा समाज में व्याप्त बुराईयों का विरोध करतेे हुए एक सशक्त समाज की स्थापना की। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान परशुराम की पूजा उपासना करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पुरुषोतम वत्स, धर्मेंद्र वत्स, हेमंत वत्स, पंडित हरिओम, मक्षु वत्स, उज्जवल वत्स सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कपूर राठी को भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया गया।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें