फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़सा एम्स में दोबारा शुरू होगी ओपीडी और टेस्ट लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख भाई मांडविया ने वीरवार को बाढ़सा स्थित एम्स का दौरा किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने उनका अभिनंदन किया। धनखड़ ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के समक्ष बाढ़सा एम्स में दोबारा से ओपीडी शुरू करने, राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में एशिया की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक टेस्ट लैब में झज्जर, गुरुग्राम सहित प्रदेश के लोगों के सैंपल टेस्ट की सुविधा मुहैया करवाने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने मौके पर ही एम्स प्रशासन को दोनों मांगों को पूरा करने के आदेश दिए। धनखड़ ने मांग पूरी होने पर केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि ओपीडी दोबारा शुरू होने से झज्जर, गुरुग्राम सहित आसपास के लोगों को उच्च स्तरीय सुविधा मिलेगी। वहीं टेस्ट लैब की सुविधा मुहैया होने से फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि बाढ़सा स्थित एम्स में एशिया की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक टेस्ट लैब स्थापित की गई है। मरीज के अत्याधुनिक लैब में टेस्ट होने से इलाज की गुणवत्ता बढ़ती है। क्षेत्र के लोगों को इस बड़ी लैब में टेस्ट सुविधा मिलना बड़ी सौगात है।
बाढ़सा स्थित एम्स का दौरा करने के उपरांत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ के आवास पहुंचे। धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाढ़सा क्षेत्र को विश्वस्तरीय आरोग्य धाम विकसित करने का खाका तैयार किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़सा आरोग्य धाम को धरातल पर योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। मनसुखभाई मांडविया ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। बाढ़सा आरोग्य धाम भी केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें