फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 43 संक्रमित मिलने के साथ 51 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण से मौत के आंकड़ों में निरंतर इजाफा हो रहा है। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान 20 दिसंबर के बाद जिले में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को भी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 344 हो गई है, जबकि दूसरी लहर तक 336 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी। पिछले 3 दिन से हर रोज एक-एक व्यक्ति की मौत हो रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भेजे गए 1003 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, इनमें से 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिले सभी कोरोना के मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 10 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 6 सरकारी अस्पतालों में व चार को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 151 लोगों को होम आइसोलेशन में इलाज मुहैया कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में निरंतर होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों से संपर्क साधते हुए उन्हें इलाज मुहैया करा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जगह-जगह कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। 15 से 18 साल तक के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन की दूसरी लगानी शुरू कर दी गई है। वही सैंपलिंग का कार्य निरंतर रूप से चल रहा है। शुक्रवार को जिले में 1140 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जबकि अब तक 777337 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं इनमें से 750709 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 22942 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 22437 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3.30 फीसदी है। जिले में एक लाख लोगों में से 70312 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल 390 कंटेनमेंट जोन सक्रिय है। शुक्रवार को 51 उन्होंने संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। इसलिए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवानी जरूरी है। वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विभिन्न स्थानों पर व अस्पतालों में कैंप लगाए जा रहे हैं। 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए दूसरी डोज लगानी भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

- डॉ संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें