फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित या राज्य से बाहर के विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देने के लेनी होगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। विभिन्न कॉलेजों में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ऑड सेमेस्टर यानी पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं ऑफलाइन व ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। ऑनलाइन परीक्षा देने की अनुमति केवल उन विद्यार्थियों को दी जाएगी जो कोरोना से संक्रमित हैं। इसके अलावा विदेश में और हरियाणा व दिल्ली से बाहर के राज्यों में रहने वाले विद्यार्थी भी ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी जायज कारणों के आधार पर भी विद्यार्थी को ऑनलाइन परीक्षा में बैठने की अनुमति देने का अधिकार प्राचार्य को होगा। परीक्षा के आयोजन से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर है। ऑनलाइन परीक्षा देने की अनुमति प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को परीक्षा शुरू होने से 48 घंटे पहले आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज में संपर्क करना होगा। नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज का कहना है कि सभी पेपर पाठ्यक्रम की निर्धारित अंक योजना के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। पिछले साल आयोजित परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को पूरे प्रश्न पत्र में से कोई पांच प्रश्न हल करने की छूट दी गई थी, लेकिन इस बार ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण शैक्षणिक सत्र लगभग ढाई महीने पीछे चल रहा है। महामारी से पहले ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाती थीं और दिसंबर के अंत तक समाप्त हो जाती थीं। अब ये 15 फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें