01jjrp29- झज्जर। रेल का इंतजार करते हुए यात्री। संवाद
झज्जर। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेलवे अधिकारियों की तरफ से टिकट काटी और ट्रेन करीब पांच से छह घंटे देरी से दिखाई गई। यात्रियों ने समय पूछा तो ट्रेन और लेट बताया गया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने टिकट वापस कर दी और अपना शुल्क लेकर चले गए और अन्य ने परिवहन माध्यमों से सफर किया।
रेलवे की तरफ से 29 दिसंबर से कुरुक्षेत्र से फुलेरा और 30 दिसंबर से फुलेरा से कुरुक्षेत्र के लिए न्यू ईयर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया था ताकि नव वर्ष पर खाटू श्याम व अन्य जगहों पर जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।
वहीं अब तक तीन दिनों में एक भी दिन भी यात्रियों को सही समय पर ट्रेन नहीं मिली। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। कुरुक्षेत्र-फुलेरा तक चार दिन के लिए न्यू ईयर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है लेकिन अब तक किसी भी दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय पर झज्जर स्टेशन पर नहीं पहुंची।