बहादुरगढ़। नववर्ष के उपलक्ष्य में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा संकीर्तन का आयोजन श्रीराम मंदिर ओमैक्स सिटी में किया गया। सभा में खाटू नरेश महाराज के भजनों के अतिरिक्त बाला जी महाराज व भगवान श्री राम के संकीर्तन ने समा बना दिया। आयोजन में मित्र मंडल से प्रधान जयपाल सिंगला के अतिरिक्त पवन बंसल, विक्की मदान, राजेश मदान, अजय, नीरज गोयल, महेंद्र, ईश्वर, गणेश व श्रीराम ओमेक्स सिटी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। संवाद