फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्लॉक के नए भवन का हुआ शुभारंभ

Wed, 24 Jan 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
मातनहेल में पंचायत विभाग के नए खडं में हवन के दौरान उपस्थित अतिथिगण ।संवाद
विज्ञापन
साल्हावास। मातनहेल में पंचायत विभाग के नए ब्लॉक का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को नए भवन में हवन का आयोजन करवाया गया तथा ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा ने रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

यरमैन दीपक झांसवा ने बताया कि बुधवार को नए भवन में विधिवत हवन कार्यक्रम करवाया गया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि आनंद खापडवास, सभी सरपंच व ब्लॉक समिति सदस्य व ब्लॉक मातनहेल के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। नए भवन में सफाई का काम जोरों पर है। वीरवार से ही यहां पर खंड स्तरीय अधिकारी बैठने लगेंगे ।ब्लॉक के नए भवन के लिए 2 करोड़ 12 लाख का बजट स्वीकार किया गया। फरवरी 2022 में टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी। लगभग डेढ़ वर्ष से इस भवन का निर्माण कार्य चला हुआ है और अब यह पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गया है। वीरवार से ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक बैठना शुरू होने की हो जाएंगे। सरकार ने डेढ़ साल पहले ही इसे बनाने की सुध ली थी और ब्लॉक के लिए नए भवन को दो करोड़ 12 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ था। 2022 में टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई।


आधुनिक सुविधाओं से युक्त है नया भवन

ब्लॉक मातनहेल के लिए बनाई गई इमारत आधुनिक सुविधा से युक्त है। इसमें खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का कार्यालय, जेई के लिए कार्यालय, अलग से एक मीटिंग हॉल बनाया गया है। ब्लॉक समिति के चेयरमैन तथा ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन एवं सहायक सभी के कार्यालय अलग-अलग बनाए गए हैं।इसमें खंड स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग कार्यालय मिलेंगे ताकि अधिकारियों को काम करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें