फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्य: दुकान खोलते ही दुकानदारों को मिले पर्चे, लिखा है कुछ ऐसा, जिसे पढ़ उड़े सभी के होश

Sun, 22 Dec 2019 10:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शहर के मेन बाजार में शनिवार की सुबह जैसे ही दुकानें खुली तो दुकानदारों के होश उड़ गए। दुकानदारों के होश उड़ने का कारण भीतर मिले पर्चे रहे। पर्चे पर लिखीं लाइनें पढ़कर कोई दुकानदार हैरान हो गया तो कोई परेशान हो गया। कई दुकानदार दहशत में भी हैं।

विज्ञापन


ये लिखा है पर्चों पर
मेन बाजार में अधिकांश दुकानों में सुबह ये पर्चे मिले। इनमें लिखा है हमारे यहां हर तरीके के गैर कानूनी काम किए जाते हैं। फॉर एग्जांपल मर्डर, किडनैपिंग, हॉफ मर्डर या किसी को डराना व धमकाना। कोर्ट और जमीनी प्रॉपर्टी के मामले भी हल किए जाते हैं। संपर्क करने के लिए मेल आईडी लिखी है। सभी काम तसल्ली बख्श किए जाएंगे। पर्चे में नियम एवं शर्तें भी लिखी गई हैं। लिखा है कि काम कोई भी हो आधा एडवांस और आधा काम होने के बाद, हर काम का फिक्स रेट होगा, एडवांस के बिना काम नहीं होगा। पैसा देने वाले का कहीं नाम नहीं आएगा और सभी काम तसल्ली बख्श किए जाएंगे।

जहां कैमरा नहीं, वहां नहीं डाले पर्चे
फिलहाल ये पर्चे कमेटी चौक से लेकर पुरानी सब्जी मंडी तक की दुकानों में रात के समय शटर के नीचे से डाले गए। महावीर मंदिर वाली गली में मौजूद दुकानों में भी पर्चे डाले गए। अहम बात ये कि जिन दुकानों के बाहर कैमरे नहीं लगे, उनमें ही ये पर्चे डाले गए हैं। कुछेक दुकानदारों के चबूतरे पर भी मिले हैं।
विज्ञापन


दिन भर रही चर्चा
यह दिनभर चर्चा का विषय रहा। कोई दुकान इन्हें देखकर परेशान था तो कोई हैरान था। देर शाम तक किसी भी दुकानदार की ओर से सिटी थाने में शिकायत नहीं दी गई थी। इस बारे में जब कुछ दुकानदारों से बात की गई तो उनका तर्क था कि शायद किसी शरारती तत्व ने ये पर्चे डाले हों। वहीं सोनू और विक्की आदि ने कहा कि मामले के पीछे किसी सक्रिय गिरोह का भी हाथ हो सकता है। सभी दुकानदारों से सलाह कर इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी जाएगी।

हालांकि पर्चे केवल उन्हीं दुकानों में डाले हैं जो सीसीटीवी की जद में नहीं है। फिर भी पुलिस सीसीटीवी की फुटेज चेक करेगी, शायद कोई सुराग लग जाए। इसके अलावा पर्चे पर एक आईडी अंकित है। पुलिस उक्त आईडी को ट्रैक करेगी कि वह फिलहाल कहां एक्टिव है। मेल आईडी बनाते वक्त गूगल यूजर से मोबाइल नंबर आदि डाटा लेता है। यदि यह आईडी चालू हालत में मिली तो पुलिस उक्त लोगों तक पहुंच जाएगी।

अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। ये काम किसी शरारती तत्व का भी हो सकता है। पर्चे में जो मेल आईडी है, उसे ट्रैक किया जाएगा। जल्द से जल्द मामले की सच्चाई का पता लगाया जाएगा। -अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें