फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
प्रवीन फाइल फोटो। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
बहराना गांव में दिनदहाड़े कार सवार होकर आए युवकों ने गांव बहराना के शराब ठेकेदार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घायल ठेकेदार को ग्रामीण जब रोहतक के निजी अस्पताल में ले जा रहे थे तो बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। निजी अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर पूर्व सरपंच सहित सात नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार पंचायत चुनाव की रंजिश में शराब ठेकेदार की हत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रविवार को बहराना गांव निवासी रामभगत ने बताया उसका लड़का प्रवीन उर्फ बोडू (40) शराब का ठेकेदार है। इसके अलावा वह प्रापर्टी डीलिंग का भी करता था। पिछले वर्ष शराब के ठेके में गांव बहराना निवासी प्रदीप उर्फ धौला भी उसके साथ हिस्सेदार था। इस बार भी प्रदीप हिस्सेदारी का दबाव बना रहा था। रविवार दोपहर को प्रवीन गली में खड़ी कार में बैठा था। इसी दौरान तीन अलग-अलग गाड़ियों से करीब 13-14 युवक आए और उन लोगों ने प्रवीन पर गोलियां चला दी। गोली लगने के बाद प्रवीन घायल हो गया जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन घायल अवस्था में प्रवीन को रोहतक पीजीआई ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक प्रवीन इस बार सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसी रंजिश में उसकी हत्या हुई है। रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत गांव के बहराना निवासी पूर्व सरपंच प्रदीप उर्फ धौला, जलदीप, जयदीप, कुलदीप, रामबीर, रविंद्र, अजय सहित 3-4 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है। इनमें सीआईए झज्जर, डीघल चौकी प्रभारी, दुजाना थाना प्रभारी व साइबर सैल की टीम शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद दुजाना पुलिस थाना प्रभारी शेर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करने के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। सोमवार को शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- विक्रांत भूषण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें