फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोटरसाइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत

Thu, 14 Mar 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़

सार

सदर थाना के हेड कांस्टेबल संदीप ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता सुनील के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के सेक्टर 6 स्थित गुरुकुल मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिलानी निवासी 21 वर्षीय साहिल बुधवार देर शाम झज्जर शहर में पेट के दर्द की दवाई लेने के लिए आया था। दवाई लेकर जब वह अपने गांव सिलानी लौट रहा था कि सेक्टर 6 के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि साहिल अविवाहित था और गांव दादरी तोए के पास निजी कंपनी में काम करता था। मृतक साहिल का एक भाई और एक बहन है और पिता की गांव में टायर पंचर की दुकान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें