फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे 10 हजार से अधिक किसान

Fri, 15 Mar 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वीरवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई किसान मजदूर महापंचायत में बहादुरगढ़ के रास्ते टिकरी बॉर्डर से होते हुए 10 हजार से अधिक किसान अपने निजी वाहनों और बसों में सवार होकर दिल्ली निकले। किसान बुधवार की देर रात यहां से रवाना हुए। किसानों के दिल्ली जाने की सूचना पर हरियाणा और दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही, लेकिन टिकरी बॉर्डर पर न तो हरियाणा पुलिस और न दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले किसान बीकेयू उगराहा संगठन के रहे, जोकि पंजाब से हैं। ये किसान 250 से अधिक वाहनों में सवार होकर दिल्ली पहुंचे हैं। किसानों के ट्रेनों से भी पहुंचने की संभावना थी, लेकिन ज्यादातर किसान अपने निजी वाहनों और बसों में सवार होकर बहादुरगढ़ से दिल्ली पहुंचे। वीरवार को किसानों के दिल्ली कूच करने के दौरान टिकरी बॉर्डर परे दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात रहे। किसान बिना किसी बाधा के दिल्ली की तरफ जाते रहे। जबकि पिछली बार बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर हुए किसान आंदोलन के दौरान भी बीके उगराहा संगठन के लोगों की संख्या सबसे अधिक थी। इस बार भी उगराहा संगठन के लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई किसान मजदूर महापंचायत में अच्छी खासी संख्या में पहुंचे हैं।
विज्ञापन



फोटो 51 : टिकरी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करती उगराहा संगठन की बस।

-फोटो 61 : टिकरी बॉर्डर से दिल्ली जाते किसान।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें