फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस और देश विरोधी ताकतों का षड़यंत्र : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजनीतिक द्वेष में अंधी हुई कांग्रेस ने देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर फिरोजपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को खतरे में डालने का बड़ा षड्यंत्र रचा है। पीएम की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक मुख्यमंत्री चन्नी की घटिया राजनीतिक सोच को उजागर करता है। यह सोची समझी चूक है और देश विरोधी कार्य है। केंद्र सरकार को तत्काल कांग्रेस के मुख्यमंत्री और फिरोजपुर षड्यंत्र में शामिल देश विरोधी ताकतों को कानूनी कटघरे में खड़ा करना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बुधवार को फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा चूक पर अपना रोष प्रकट करते हुए यह बयान दिया।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस देश के पीएम मोदी के विरोध में इतना नीचे गिर सकती है कि देश विरोधी ताकतों से मिलकर ऐसे षड्यंत्र रच सकती है, यह किसी ने भी नहीं सोचा होगा। उन्होंने कहा कि हम देश के गृहमंत्री अमित शाह से मांग करते हैं कि देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं के अनुरूप दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो। पूरा देश गुस्से में है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस का कभी भी लोकत्रांतिक प्रणाली में विश्वास नहीं रहा है। यह कांग्रेस का इतिहास रहा है। अब पंजाब में अपनी हार देखकर मुख्यमंत्री चन्नी बौखला गए है और देश के प्रधानमंत्री को भी पंजाब आने से रोक रहे हैं। लोकतंत्र में इससे बड़ी शर्मनाक घटना नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें