पीड़ित महिला भतेरी देवी ने बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य के लिए कुछ ईंट मंगवाकर घर के बाहर रखी थी। सुबह के समय जब वह सोकर उठे तो उन्होंने देखा तो ईंटें गायब मिलीं। यह देखकर वह भी हैरान रह गई। उन्होंने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे किए।
बहादुरगढ़ में बीती रात शहर में लाखों की गाड़ी में सवार होकर आए चोरों ने अजब कारनामा कर दिया। बालोर रोड पर चोरों ने एक घर के बाहर रखी 60-65 ईंटों को चोरी करते हुए गाड़ी की डिक्की में डाल लिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोरों की इस घटना से आसपास के लोग भी हैरान हैं। हालांकि घटना में मकान मालिक की तरफ से किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बालोर रोड निवासी महिला भतेरी देवी ने बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य के लिए कुछ ईंट मंगवाकर घर के बाहर रखी थी। सुबह के समय जब वह सोकर उठे तो उन्होंने देखा तो ईंटें गायब मिलीं। यह देखकर वह भी हैरान रह गई। उन्होंने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो घर के बाहर रात 12 बजकर 58 मिनट पर एक कार आई और उसने से युवक उतरा और ईंटों को गाड़ी की डिक्की रखकर चलता बना। महिला ने बताया कि गाड़ी का नंबर भी कमरे में कैद हुआ है। हालांकि उन्होंने उक्त गाड़ी के नंबर को लेकर कॉलोनी के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।
बता दें कि कुछ समय पहले शहर के सेक्टर 6 में स्थित एक घर के बाहर से स्कॉर्पियो सवार चोर घर के बाहर रखे गमले को भी उठा कर ले गए थे। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। दोनों घटनाओं में से किसी में भी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।