-फोटो 54 : मेधावी छात्रा करीना को सम्मानित करते हुए भगवान परशुराम कल्याण मंच से जुड़े सदस्य। विज
बहादुरगढ़। बालिका दिवस पर भगवान परशुराम कल्याण मंच ने 12वीं कक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली बेटी करीना को गांव मनौली में सम्मानित किया। करीना ने वाणिज्य में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। करीना ने बताया कि वह सीए बनना चाहती है। भगवान परशुराम कल्याण मंच ने आगे भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
बहादुरगढ़ से अध्यक्ष अध्यापक सुशील भारद्वाज, अश्वनी कुमार बराही सेवानिवृत्त डाकपाल कौशिक, पूर्व सरपंच नंबरदार जगदेव कौशिक नांगल, धर्मवीर व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ करीना को प्रमाण पत्र, मोमेंटो व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
अश्वनी कुमार बराही, सुशील भारद्वाज ने बताया कि करीना को पुरस्कृत होने पर अन्य बच्चे भी प्रोत्साहित हुए हैं। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रही हैं। करीना एक साधारण परिवार की बेटी है। कल्याण मंच से जुड़े सदस्यों का मानना है कि मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि वे हिन्दुस्तान को फिर विश्वगुरु स्थापित करने में सक्षम हों।