फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: निर्माण सामग्री को लेकर रेल मंत्रालय को शिकायत, जांच के आदेश

Mon, 13 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनाई गई बिल्डिंग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण जारी है। इसमें गुणवत्ता व निर्माण सामग्री को लेकर कई यात्रियों ने सवाल उठाए हैं।दैनिक रेल यात्री ने एक्स पर पोस्ट कर रेल मंत्री व रेल मंत्रालय को शिकायत कर इस मामले की जांच और गुणवत्तायुक्त सामग्री प्रयोग करने की मांग की।
विज्ञापन


रेल यात्री सतपाल हाडा, सुरेंद्र, पवन, सुनील समेत कई अन्य लोगों ने कहा कि प्रवेश निकास क्षेत्र व सर्कुलेटिंग एरिया में अपेक्षित मोटी कंक्रीट लेयर न डालकर केवल पतली परत बिछाई जा रही है। इससे वह जल्द टूट सकती है। कई वाहन चालकों ने भी इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं। शिकायत की जानकारी मिलते ही मंत्रालय ने दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक को तुरंत जांच के आदेश जारी किए हैं।

पहले फेज में 25 करोड़ से हो रहा निर्माण

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 25 करोड़ की लागत से पहले फेज में स्टेशन व सर्कुलेटिंग एरिया को नया रूप देने का काम चल रहा है। भव्य बिल्डिंग भी बनकर तैयार हो चुकी है और सिविल वर्क अब अंतिम चरण में है। पूरी तरह से बनकर तैयार होने के बाद यह स्टेशन नई लुक में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें