महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से एमबीए कर रही एक छात्रा ने परीक्षा परिणाम से परेशान होकर जहरीली दवा निगल ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर फिलहाल घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
थाना शहर के अधीन झज्जर रोड के नजदीक एक कॉलोनी में रहने वाली एक छात्रा निधि (21) रोहतक से एमबीए कर रही थी। उसने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। उसका परिणाम उसके हिसाब से संतोषजनक न आने के कारण व कुछ दिनों पहले बैंक की परीक्षा भी दी थी, जिसमें सफल नहीं हो पाई थी। जिसके बाद से वह ज्यादा परेशान रहने लगी थी।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक रमेश ने परिजनों के दर्ज ब्यान के हवाले से बताया कि निधि अपने छोटे भाई की इकलौती बहन थी। दो दिन पूर्व ही उसने परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक नहीं आने के चलते तंग होकर घर में ही कोई जहरीली दवा निगल ली थी।