फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाहसोर में कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली

Fri, 12 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
विज्ञापन
घायल बच्चा - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव पाहसौर में आसमानी बिजली गिरने से दो बच्चे घायल हो गए, जबकि घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने से घर में रखा जहां सारा बिजली का सामान जल गया।  मकान की दीवार और छत में भी दरार आ गई। घटना के बाद ग्रामीण भी घायलों का हाल चाल पूछने के लिए दौड़ पड़े, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।  
विज्ञापन



घटना रात करीब 2 बजे की है। मकान मालिक दिनेश ने बताया कि रात दो बजे जब वह अपने घर पर बच्चों के साथ सो रहे था तो अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि उनके मकान में दरार आ गई। बिजली भी तेज चमक रही थी। इसी दौरान उनके बच्चे पीयूष और दिव्या भी जोर-जोर से रोने लगे। जब दोनों बच्चों को देखा गया तो उनके शरीर से खून बह रहा था। उनके सिर, पैर और हाथ जले हुए थे। बच्चे लहूलुहान हालत में पड़े थे। वह बच्चों को उठाकर 
जल्द अपनी पत्नी सोनिया के साथ घर से बाहर निकले, क्योंकि बिजली के तारों में आग लगी हुई थी और जगह जगह पर दरारे आने से मकान टूट रहा था। हालांकि दिनेश और सोनिया को भी कुछ चोटें आईं, मगर उनकी हालत सामान्य है जबकि दोनों बच्चे बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। तेज चमक और धमाके को सुनकर पड़ोसी ही नहीं बल्कि गांव के दूसरे हिस्सों से भी ग्रामीण मौके पर पहुंच।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर झज्जर से पुलिस भी मौके पर पहुंची। मकान के अंदर घर की सारी फिटिंग, उपकरण, मोबाइल के अलावा कई उपकरण जलकर राख हो गए। घायलों का आसपास के पड़ोसी सिविल अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण घायल दिव्या, पीयूष और दिनेश को पीजीआई में दाखिल कराया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें