फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर पहुंची मनु भाकर: जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने बुके देकर किया स्वागत, शादी को लेकर बोलीं- अभी खेल पर फोकस

Sun, 25 Aug 2024 12:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

भारतीय निशानेबाज और पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर का खानपुर खुर्द में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके परिवार वाले भी मनु के साथ थे।  
विज्ञापन
ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता मनु भाकर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता मनु भाकर रविवार को झज्जर पहुंची। यहां पहुंचने पर मनु भाकर का जोरदार स्वागत किया गया। झज्जर में गुरुग्राम रोड पर गौशाला के पास मनु का स्वागत किया गया। जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने मनु भाकर का स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

 

डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि मनु भाकर ने पदक जीतकर झज्जर जिले का नाम विदेश तक चमकाने का काम किया हैं, हमें उन पर गर्व हैं। युवाओं को मनु भाकर से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके बाद मनु भाकर का खानपुर खुर्द गांव में स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बुके, फूल मालाओं से उसका स्वागत किया।
 

भारतीय निशानेबाज और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने कहा कि मैं लोगों के प्यार के लिए बेहद आभारी हूं। गांव के लोगों ने हमें बहुत प्यार दिया है। मैं उन सभी का सम्मान करता हूं। पूरे देश को मेरी बेटी पर गर्व है।
विज्ञापन


विज्ञापन

गोकुलधाम गोशाला में की गायों की पूजा

मनु भाकर ने कहा कि फिलहाल उसका पूरा फोकस खेल पर है। जब तक शरीर में जान है, वह खेलेंगे और उसके बाद कोचिंग के बारे में सोचूंगी। शादी को लेकर किए गए सवाल पर मनु ने शरमाते हुए कहा कि शादी की बात कहां से आ गई। उसने अभी इस बारे में कुछ नहीं सोचा है। भगवान आगे जो करेगा, वह देखा जाएगा।
 

उसका पूरा फोकस खेलों पर है और गोल्ड जीतना है। मनु ने गुरुग्राम रोड पर स्थित गोकुलधाम गोशाला में गायों का चारा खिलाया और पूजा की। उन्होंने कामधेनू गाय को गुड़ और चारा भी खिलाया। भाकर ने मीडिया से बातचीत में बालीवुड में जाने की चर्चाओं पर साफ इंकार किया। ओलंपिक में गोल्ड से चूकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर कोई स्वर्ण पदक के लिए खेलता है। यह कांस्य पदक ही उनको आगे स्वर्ण जीतने के लिए प्रेरित करेगा। वह फिलहाल तीन माह खेलों से ब्रेक लेंगी। पांच माह बाद जो भी प्रतियोगिता होगी, उसमें वह भाग लेंगी। 

इस अवसर पर डीसी शक्ति सिंह ने मनु भाकर को बुके भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि अपने जिले की बेटी मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर विश्व पटल पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। एक ही ओलंपिक दो पदक जीतने वाली मनु भाकर पहली खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते हैं। इनमें से आधे पदक जिला झज्जर के होनहार खिलाड़ियों ने जीते हैं।

डीसी ने मनु भाकर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मनु बेटी आगे भी और मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगी। उन्होंने मनु के माता पिता को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं। डीसी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में  कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत का भी जिला प्रशासन की ओर से झज्जर आगमन पर इसी तरह स्वागत किया जाएगा।
 

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। मैं अपनी बहन, अपनी बेटी मनु भाकर को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। हमें इस बात पर गर्व है कि जिस तरह से उसने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली एकमात्र एथलीट बनकर इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें