फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वकीलों का वर्क सस्पेंड पांचवें दिन भी जारी, तहसील का काम ठप

विज्ञापन
फोटो 72: एसडीएम कार्यालय के बाहर वर्क सस्पेंड कर बैठे वकील और टाइपराइटर्स। संवाद
विज्ञापन
बादली। उपमंडल भवन में चैंबर अलॉटमेंट की मांग को लेकर वकीलों का वर्क सस्पेंड पांचवें दिन भी जारी रहा। एसडीएम और वकीलों के बीच बातचीत का दौर चला लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट में कोई कार्य नहीं हो सका। जमीन की रजिस्ट्री संबंधित कार्य भी बाधित हैं।
विज्ञापन

वकीलों ने तहसील में आने वाले दिल्ली और अन्य जिलों के वकीलों से भी वर्क सस्पेंड में सहयोग की मांग की। बादली बार एसोसिएशन के प्रधान सज्जन गुलिया ने कहा कि वकीलों के बैठने के लिए नंबर लगाकर जगह चिह्नित करने के बाद अलॉटमेंट रोक दी गई।
पोटा केबिन बनवाने के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए। जिसके लिए जगह चिह्नित कर नंबर भी लगा दिए गए थे। केबिन पर खर्च करने के बाद वकीलों और टाइपिस्ट को बैठने के लिए जगह देने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर बादली बार प्रधान सज्जन कुमार, अरविंद गुलिया, मास्टर रविंद्र दरियापुर, अमित, प्रमोद कौशिक, योगेश और एडवोकेट संदीप मुंडाखेड़ा सहित काफी संख्या में वकील, नंबरदार एसोसिएशन और टाइपिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें