फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टाउन पार्क के साथ कूड़ादान बनाने पर इनेलो ने जताया एतराज

विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ के टाउन पार्क के पास कूड़ादान बनाने का विरोध जताते लोग। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-15 के अंतर्गत आने वाले टाउन पार्क के पास कूड़ादान बनाए जाने को लेकर इनेलो ने एतराज जताया है। युवा इनेलो नेता भूपेंद्र राठी ने कहा कि यह कोई सामान्य तकनीकी गलती नहीं है बल्कि भाजपा सरकार की सरासर असंवेदनशीलता और जनविरोधी सोच का जीता-जागता उदाहरण है।
विज्ञापन

जिस टाउन पार्क को बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य व मनोरंजन के लिए विकसित किया गया उसी के साथ कूड़ादान बनाकर पूरे क्षेत्र को बदबू, गंदगी और बीमारियों के खतरे में झोंक दिया जाएगा। भूपेंद्र राठी ने सवाल उठाया कि क्या बहादुरगढ़ में कूड़ादान के लिए कोई और जगह नहीं थी?
कहा कि यदि कूड़ादान को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया तो इनेलो पार्टी और नागरिक मजबूर होकर जनआंदोलन का रास्ता अपनाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और भाजपा सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें