फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर ट्रक की टक्कर से वैन सवार यात्री की मौत, 6 घायल

विज्ञापन
एक तीसरे ट्रक की टक्कर से इस ईको गाड़ी के यात्री की भी हो गई मौत। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
केएमपी पर बादली के निकट ईको गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। घायलों को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बादली थाना पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव पगौना का निवासी शिवशंकर खेतीबाड़ी करता है। आलू का बीज खरीदने के लिए वह और उसके पड़ोसी गांव चाटन के निवासी नेत्रपाल, राहुल, ओमप्रकाल, अजब सिंह, सुखनलाल और नाथू उर्फ मनोज के साथ ईको गाड़ी में सवार होकर 20 अक्तूबर को पंजाब गए थे। वहां बीज नहीं मिला तो शुक्रवार की सुबह वापस घर के लिए चले थे। गाड़ी शिवशंकर चला रहा था।
बताया गया है कि शुक्रवार करीब 4 बजे केएमपी पर इस्माईलपुर के नजदीक पहुंचे तो यहां हुए एक हादसे को देखने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी की रफ्तार कुछ कम कर ली। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने उनकी ईको गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें ईको गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी यात्री फंस गए। चालक शिवशंकर को कम चोट आई थी। जैसे-तैसे उसने राहगीरों की मदद से अपने साथियों को गाड़ी से बाहर निकलवाया और एंबुलैंस के जरिये अस्पताल भिजवाया। रास्ते में नेत्रपाल (49) ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायलों के बयान लेने गुरुग्राम स्थित अस्पताल में गई। वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद नेत्रपाल का शव परिजनों को सौंप दिया गया। शिव शंकर के बयान पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें