फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दशौरी कारज में देशभर की खापों ने की भागीदारी

Mon, 02 Sep 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
01jjrp12  गांव सिलानी  में  आयोजित देशौरी कारज कार्यक्रम में उप​स्थित लोगों की भीड़ ।संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव सिलानी में दशौरी कारज का आयोजन किया गया। कारज में विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित राजनीतिक लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर सरतीदेवी को नमन किया।
विज्ञापन

दशाैरी कारज सरतीदेवी की याद में परिजनों की ओर से किया गया था। इसमें खापों के प्रतिनिधी ढोल नगाड़ों के साथ कार्यक्रम में आए, इसमें दिल्ली महरौली 360 के प्रधान गोवर्धन ने अध्यक्षता की। गोवर्धन ने कार्यक्रम में लोगों को बताया कि कारज करने की परंपरा से सामाजिक भाईचारे की भावना का बढ़ावा मिलता है। सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करना चाहिए ताकि पूर्वजों की परंपरा को निभाया जा सके। आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट होने का मौका भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से मिलता है। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए हरियाणावी लोक गायक प्रीति चौधरी व अन्य कलाकाराें ने रागनियों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, विधायक कुलदीप वत्स, संजय कबलाना, हरेंद्र सिलाना, अमन सहरावत, कादयान खाप प्रधान बिल्लू पहलवान, चांद पूर्व प्रधान अनाज मंडी, आजाद सिंह चाहार, उमंग चाहार सहित काफी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें