फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली महापंचायत में आने का दिया न्योता

Mon, 02 Sep 2024 05:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
मांडौठी गांव में किसानों को महापंचायत का न्योता देते संगठन सदस्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लागत से डेढ़ गुना एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, बिजली बिल संशोधन 2023 को रद्द करने तथा किसानों और भूमिहीन ग्रामीण गरीबों को कर्ज मुक्त करने आदि मांगों को लेकर 23 सितंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में महापंचायत होगी। महापंचायत में शामिल होने के लिए ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने मांडौठी गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों को इसका न्यौता दिया।
विज्ञापन


किसान रणसिंह तथा बलराज ने कहा कि दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। किसान जयसिंह तथा रणबीर ने बताया कि यही नहीं, फसल के टाइम पर किसानों की फसलों के भाव पिट जाते हैं, परंतु उपभोक्ताओं को जमाखोरी के बाद अनाज,दाल, सब्जियां और फल कई गुना रेट पर मिलते हैं। जिला कमेटी सदस्य शमशेर सिंह तथा रणधीर सिंह ने गांव वालों से अनुरोध करते हुए कहा कि जन विरोधी तथा पूंजीपति हितेषी नीतियों के विरोध में किसानों तथा भूमिहीन ग्रामीण गरीबों को 23 सितंबर 2024 को अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचना चाहिए, क्यों कि आंदोलन के अलावा मेहनतकश जनता तथा किसानों का पूंजीवादी शोषण से मुक्ति का कोई उपाय नहीं है। इस अवसर पर रविन्द्र, अमित, संदीप, सतपाल, विनोद, बिट्टू समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें