फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे 1553 मामले, 1183 का हुआ निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से झज्जर व बहादुरगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इसमें रखे गए कुल 1553 मामलों में से 1183 को निपटारा किया गया। कुल अवार्ड राशि 2 करोड 29 लाख 71 हजार 383 रुपये रही।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने न्यायाधीश पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय व कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राजन गुप्ता के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। डालसा सचिव अंकिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रदेश के 22 जिलों और 33 उपमंडलों में किया गया। झज्जर जिले में इसका आयोजन जिला न्यायालय परिसर झज्जर व न्यायालय परिसर बहादुरगढ़ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश झज्जर सुदेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण उदय उमेश ललित व कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राजन गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोक अदालतों की निगरानी की।
छह बेंचों का किया गठन
झज्जर व बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 6 बेंचों का गठन किया गया। इनमें से एक बेंच पीएलए (पीयूएस), चार बेंच जिला न्यायालय परिसर झज्जर में व एक बेंच न्यायालय परिसर बहादुरगढ़ में लगाई गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा की बेंच ने कुल 13 मामलों का निपटारा किया, जिसकी अवार्ड राशि 1 करोड़ 56 लाख 10 हजार रुपये रही। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार की बेंच ने कुल 854 मामलों का निपटारा किया, जिसकी अवार्ड राशि 38 लाख 10 हजार रुपये रही। प्रिंसिपल जज फेमिली कोर्ट संदीप दुग्गल ने कुल 16 मामलों का निपटारा किया। अतिरिक्त सिविल जज, सिनियर डिविजन इंदु बाला की बेंच ने 177 मामलों का निपटारा किया व अवॉर्ड राशि 29 लाख 77 हजार 67 रुपये रही। अतिरिक्त सिविज जज (सीनियर डिविजन) बहादुरगढ़ वर्षा शर्मा की बेंच ने कुल 51 मामलों का निपटारा किया जिसकी अवार्ड राशि 63 हजार 100 रुपये रही। पीएलए(पीयूएस) ने कुल 72 मामलों का निपटारा किया जिसकी अवॉर्ड राशि 5 लाख 11 हजार 216 रुपये रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें