फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों को मिला जमीन का मालिकाना हक,खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में कश्मीरी पंडितों को उनके प्लाटों का कागजात दिए जाने पर उनमें खुशी है। उनका कहना है कि 32 वर्ष बाद सरकार ने उन्हें जमीन का हक दिया है। अब मकान बनाने का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

प्रतिक्रिया
काफी समय से जमीन को लेकर अटकलें जारी रही, लेकिन कोई भी समाधान सरकारों की ओर से नहीं किया जा रहा था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने जब कश्मीरी पंडितों ने अपनी समस्या को बताया था और उन्होंने जमीन की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, जोकि सीएम ने पूरा किया है। सभी कश्मीरी पंडित सीएम के आभारी हैं। - द्वारिका कौल, कश्मीरी पंडित।
सरकारें आईं और गईं लेकिन कश्मीरी पंडितों की समस्या जस की तस बनी रही। कश्मीरी पंडितों ने तो जमीन के मालिकाना हक की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने उनकी बात सुनी और उनको जमीन का हक दिया। - गिरधारी कौल।
विज्ञापन

कश्मीर फाइल फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार को पूरी सच्चाई के साथ फिल्माया गया है, लेकिन फिल्म में काफी बातों को छुपाया गया है। काफी हद तक कश्मीर फाइल में उनके साथ हुई ज्यादती को दर्शाया गया है। - निर्दोष विशन।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कश्मीरी पंडितों को उनका हक तीन दशक बाद दिलवाने के लिए उनकी कार्यशैली का आभार सभी कश्मीरी पंडित कर रहे हैं। काफी समय से जमीन का समाधान नहीं हो रहा था। वर्तमान सरकार ने एतिहासिक कदम कश्मीरी पंडितों के हित के लिए उठाया गया है। - रविंद्र विशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें