14jjrp19- झज्जर। कनिष्क को बल्लेबाजी टिप्स देते दिनेश कार्तिक। स्रोत- परिवार
झज्जर। जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान ने बंगलुरु में राॅयल चैलेंजर्स के कैंप में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान राॅयल चैलेंजर्स के कोचिंग स्टॉफ सदस्य दिनेश कार्तिक ने कनिष्क को बल्लेबाजी के टिप्स दिए।
अंडर-19 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य कनिष्क चौहान 9 फरवरी को गांव कुलाना में हुए सम्मान समारोह के बाद बंगलुरु के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद कनिष्क को बंगलुरु पहुंचने के बाद राॅयल चैलेंजर्स बंगलुरु टीम के सदस्यों ने अंडर-19 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी।
वहीं, कनिष्क चौहान ने बंगलुरु पहुंचकर कोचिंग स्टॉफ व अन्य सदस्याें से मुलाकात की। इस दौरान कोचिंग स्टॉफ सदस्य दिनेश कार्तिक सहित अन्य सदस्यों ने कनिष्क को बल्लेबाजी व गेंदबाजी के टिप्स दिए। 16 दिसंबर को हुए आईपीएल के मिनी ऑक्शन में कनिष्क चौहान को राॅयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।
अंडर-19 विश्वकप के बाद अब कनिष्क आईपीएल में अपनी चमक बिखरेगा। कनिष्क दाएं हाथ के बल्लेबाज व दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं।
कनिष्क की बढ़ रही फैन फॉलोइंग
अंडर-19 विश्वकप जीतने के बाद कनिष्क चौहान की लगातार फैन फॉलोइंग बढ़ रही है। विश्वकप में जाने से पहले कनिष्क के इंस्टाग्राम पर करीब 9 हजार फाॅलोवर थे। वहीं, विश्वकप जीतने के बाद अब कनिष्क की फैन फॉलोइंग 20 हजार के पार हो चुकी है। इसके अलावा कनिष्क चौहान का इंस्टाग्राम पर अकाउंट वैरिफाई लिस्ट में शामिल हो चुका है। विश्वकप जीतने के दो दिन बाद कनिष्क चौहान का इंस्टग्राम अकाउंट वैरिफाई हुआ।