फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 हजार बच्चे देंगे सीबीएसई की वार्षिक परीक्षाएं 17 से

Sat, 14 Feb 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 11 अप्रैल तक होंगी। दसवीं और बारहवीं के लगभग 15 हजार बच्चे परीक्षा देंगे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण करवाने के मद्देनजर परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू की है।
विज्ञापन

जिलाधीश ने आदेश जारी करते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, हथियार जैसे विस्फोटक, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू तथा अन्य हथियार आदि लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
17 फरवरी से 11 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के तहत दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें