फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : लड़कों में जसौरखेड़ी, लड़कियों में मातन की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवीन बंटी कबड्डी खिलाडिय़ों के साथ। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव जसौरखेड़ी में लड़कों व लड़कियों की जूनियर जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच हुए। लड़कों की प्रतियोगिता जसौरखेड़ी की टीम ने और लड़कियों की प्रतियोगिता मातन की टीम ने जीत ली। विजेता टीमों को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन बंटी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

लड़कों की जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमों ने और लड़कियों की प्रतियोगिता में 4 टीमों ने भाग लिया। आयोजक दीपक देशवाल ने बताया कि लड़कों की टीम का फाइनल मुकाबला खेड़ा पाटोदा बनाम जसौरखेड़ी की टीम के बीच हुआ। इसमें दादा नंदलाल स्टेडियम जसौरखेड़ी की टीम विजयी रही। लड़कियों का फाइनल मुकाबला महराना बनाम मातन की टीम के बीच हुआ। इसमें मातन की टीम विजयी रही। विजेता टीमों को 1100 रुपये व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि लड़कों व लड़कियों की विजेता टीम भिवानी में 30 व 31 अक्टूबर को आयोजित स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विजेता टीमों को पुरस्कृत करने से पहले मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता नवीन बंटी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की माटी से निकले खिलाड़ी कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर दीपक देशवाल, सोनू पहलवान, शेरा पहलवान, प्रेम, पहलवान, रिसाल प्रधान, जसवंत पहलवान, महेंद्र, आजाद नंबरदार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें