फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: झाड़ली मोहनबाड़ी में तेंदुआ होने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, किसानों से सतर्क रहने की अपील

Sun, 28 Jan 2024 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)

सार

सूचना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लेकिन अभी तक इसको लेकर पुष्टि नहीं हो पाई है कि तेंदुआ आने की सूचना सत्य है या किसी ने अफवाह फैलाई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा तेंदुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास क्षेत्र के गांव झाड़ली मोहनबाडी की सीमा पर तेंदुआ देखे जाने की सूचना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गाड़ी में सवार किसी अज्ञात द्वारा वीडियो बनाई गई है, जिसमें तेंदुआ भागता हुआ दिखाई दे रहा है और युवक ये कहते हुए साफ सुनाई दे रहे हैं कि यह झाड़ली रोड है। तभी दूसरा युवक कहता सुनाई दे रहा है कि नहीं ये मोहनबाडी रोड है।

विज्ञापन


झामरी गांव में इस संबंध में चौकीदार के माध्यम से मुनादी भी करवाई गई है। लोगों से विशेषकर खेतों में पानी देने वाले किसानों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वहीं गांव खोरडा में भी मुनादी करवाने की बात सामने आ रही है। खोरडा के साथ लगते चरखी दादरी जिले के गांव चिड़िया, मकड़ाना में भी इस तरह की चर्चा को लेकर मुनादी भी करवाई गई है।
विज्ञापन


वहीं अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हकीकत में तेंदुआ आया है या कोई अफवाह है। चौकी इंचार्ज एएसआई संदीप कुमार का कहना है कि सुबह से लोग फोन पर उनसे इस संबंध में पूछ रहे हैं लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वास्तव में कोई चीता या तेंदुआ इस इलाके में है या नहीं।

झामरी गांव के सरपंच मंगल ने बताया कि झामरी गांव के लोगों ने भी उन्हें बताया कि सरसों के खेतों में इस तरह का जीव देखा गया है। आपको बता दें कि बीती रात से सोशल मीडिया पर गांव चिड़िया व मकड़ाना  गांव की सीमा पर स्थित पीलिया जोहड़ के समीप तेंदुआ देखे जाने की फोटो व मैसेज व वाइस रिकॉर्डिंग के जरिए वायरल की जा रही हैं। वहीं झाड़ली मोहनबाडी क्षेत्र में भी रविवार के सुबह के समय से वीडियो वायरल हो रहा है जो रात्रि के समय बनाया गया है।

तेंदुआ के झाड़ली की ओर जाने की सूचना दी गई है और खेतों में घूम रहे एक जानवर का वीडियो भी वायरल किया जा रहा है। शनिवार रात को मैसेज वायरल होने के बाद से चरखी दादरी जिले के गांव मकड़ाना में चौकीदार से मुनादी करवाई गई और लोगों ने पहरा लगाया।

गांव में करवाई गई मुनादी : सरपंच
गांव झामरी सरपंच मंगल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ ग्रामीणों के पास साथ लगते खोरड़ा के कुछ लोगों का फोन आया था। जिन्होंने गांव झामरी के पास सरसों के खेतों में तेंदुआ देखे जाने की बात कही थी। एहतियात के तौर पर गांव में मुनादी करवाई गई थी और खेत जाने वाले लोगों को सलाह दी गई थी कि वे अकेला जाने की बजाए चार-पांच के समूह में जाए। सरपंच ने कहा कि उनके गांव में कुछ लोगों ने इस तरह के जीव को देखा है जबकि वे स्वयं इसको नहीं देख पाए। 
विज्ञापन


दिनभर इस तरह की सूचना लोगों द्वारा उनसे पूछी गई, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वास्तव में तेंदुआ झाड़ली मोहनबाडी क्षेत्र में आया हुआ है या कोई फेक वीडियो वायरल हो रहा है। -एएसआई संदीप कुमार, चौकी इंचार्ज झाड़ली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें