फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग, विभिन्न संगठनों और खापों ने बैठक कर जताया रोष

Fri, 10 Feb 2023 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

सभी खाप प्रतिनिधियों ने एकमत से कहा कि संदीप सिंह को महिला कोच के साथ हुई छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया जाए और पद से बर्खास्त कर विभिन्न धाराओं के तहत केस लगाकर जेल में डाला जाए। यदि सरकार की ओर से ऐसा नहीं किया गया तो खाप प्रतिनिधि महिला कोच के समर्थन में सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
झज्जर में मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर महिला कोच के साथ छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झज्जर के महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम में विभिन्न खाप व संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक की। बैठक के बाद मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशान की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। शहर पुलिस थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह, डीएसपी राहुल देव व एसडीएम रविंद्र कुमार स्टेडियम में पहुंचे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता धनखड़ खाप के प्रधान युद्धवीर सिंह धनखड़ की ओर से की गई। इस अवसर पर करीब 50 खापों व संगठनों के प्रतिनिधियों व अन्य प्रतिनिधियों ने किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी खाप प्रतिनिधियों ने एकमत से कहा कि संदीप सिंह को महिला कोच के साथ हुई छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया जाए और पद से बर्खास्त कर विभिन्न धाराओं के तहत केस लगाकर जेल में डाला जाए। यदि सरकार की ओर से ऐसा नहीं किया गया तो खाप प्रतिनिधि और विभिन्न किसान संगठन महिला कोच के समर्थन में सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। धनखड़ खाप के प्रधान युद्धवीर सिंह धनखड़ ने बताया कि कई बार सरकार को अल्टीमेटम दिया जा चुका है। यदि सरकार कोई ठोस फैसला खेल मंत्री के खिलाफ नहीं लेती है, तो आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त शक्ति सिंह को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें