झज्जर में दुलीना जेल में आरोपी के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। चांदोल गांव निवासी 24 वर्षीय साहिल के खिलाफ कुछ दिन पहले साल्हावास थाने में दुराचार सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। उसे अदालत ने जेल भेज दिया था।
झज्जर में दुलीना जेल में दो दिन पहले आए दुराचार के आरोपी ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। इसकी सूचना पाकर जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसे नीचे उतारा। मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चांदोल गांव निवासी 24 वर्षीय साहिल के खिलाफ कुछ दिन पहले साल्हावास थाने में दुराचार सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। उसे दो दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था। उसे अदालत ने जेल भेज दिया था। रविवार देर शाम को साहिल ने चद्दर की कन्नी काटकर बाथरूम में जाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना पाकर जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि रविवार शाम को साहिल ने जेल के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।