फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से नहीं की जा रही कोई कार्यवाही पीड़ित

Fri, 01 Apr 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
राोष्‍ा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
प्रताडीत हुए पलड़ा गांव के परिवार के साथ ग्रामवासी मामले की कार्यवाही न होने पर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंँचे। पिड़ित विष्णु ने बताया कि जब वह 29 दिसंबर 2015 को उसकी दोनों बहनों को उनके ससुराल छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वे जहाजगढ़ के बस स्टैंड पर पहुंचे तो गांव का ही बुद्धराम और ग्रामीण बैंक मैनेजर जहाजगढ़ वहां आए और हमारे साथ झगड़ने लगे।
विज्ञापन


जब उनसे झगड़े का कारण पूछा गया। तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे पिता ने लोन लिया था। जो कि आज तक वापिस नहीं किया गया है। विष्णु ने बताया कि उसके पिता ने बैंक से कोई लोन लिया है। इस बारे में उसे कुछ नहीं पता था। जबकि उसके पिता की 2005 में मृत्यु हो चुकी है।  इसके अलावा बैंक मैनेजर ने अभद्र शब्द प्रयोग किए ।

उसकी दोनों बहनों ने बताया कि इस पर उन्होंने महिला थाना झज्जर में इसकी शिकायत दी। पीड़ितों ने बताया कि आज तक पुलिस की तरफ से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। इससे पहले भी दो बार एसपी से मिल चुके है। सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुके हैं लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी जशभनदीप रंधावा ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें