फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी के खोरी से मिल सकता है झज्जर को 150 एमटी डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएपी खाद की किल्लत झेल रहे किसानों को आंशिक राहत मिलने के आसार लग रहे हैं। रेवाड़ी के खोरी में लगे रैक से झज्जर को करीब 150 एमटी डीएपी खाद मिलने की उम्मीद है। सरसों की बिजाई के लिए कृषि विभाग की ओर से डीएपी की किल्लत को दूर करने के लिए तीन दिन में करीब 800 एमटी खाद झज्जर पहुंच सकता है। वहीं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। डीएपी खाद की डिमांड विभाग को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

सरसों की बिजाई को लेकर किसानों डीएपी के अलावा एसएसपी व एनपीके खाद का प्रयोग भी कर सकते हैं। धीरे धीरे डीएपी खाद की कमी को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि झज्जर में भी खाद की पूर्ति करने के लिए रैक लगाया जा चुका है लेकिन इससे भी काफी कम डीएपी जिले को मिला था। कृषि अधिकारियों ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान डीएपी खाद का गेहूूूूं बिजाई करने के लिए अभी से स्टॉक न करें, क्योंकि गेहूं की बिजाई में अभी काफी समय है गेहूूं की बिजाई के दौरान डीएपी खाद की कमी को दूर कर दिया जाएगा।
विभाग के अधिकारियों की बात मानी जाए तो दो से तीन दिन में एनएफएल का रैक झज्जर में लगने की संभावना है। शेड्यूल के अनुसार इस रेक से झज्जर जिले को करीब 16 हजार बैग डीएपी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीएपी खाद को किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जस रहे हैं। करीब 150 एमटी डीएपी खाद झज्जर को मिलने की उम्मीद है। किसान एसएसपी और एनपीके खाद को विकल्प के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं। - डॉ. जसबीर सिंह, गुणवत्ता नियंत्रक, कृषि विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें