फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुख व्यक्त करने को शब्द नहीं : विनोद शर्मा

Tue, 01 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा जनचेतना पार्टी के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने सोमवार को छावनी मोहल्ला में हिंसा प्रभावित परिवारों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। वे बोले कि उनके पास दुख व्यक्त करने को शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन

वे उन दोनों परिवारों में शोक व्यक्त करने के लिए भी गए जिनके यहां जानी नुकसान हुआ है। मौके पर लोगों ने भविष्य की सुरक्षा के लिए कदम उठाने को कहा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की हानि नहीं उठानी पडे़।
लोगों ने उन्हें बताया कि घटना के दिन प्रशासन के अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाए, जिसके चलते इतनी हानि हुई। इतनी बड़ी घटना के बाद भी अभी तक यहां के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। जिस कारण उनके अभी तक भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

शर्मा ने मौजूद लोगों से कहा कि इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। सरकार पूरी तरह से सख्ती करके सही न्याय करें। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले में बिना कोई राजनीति किए पीड़ित लोगों को पूरा न्याय दिलाने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें