फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी के पुल के नीचे भरा पानी, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) के पुल के नीचे बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से बहादुरगढ़ और बुपनियां रोड स्थित पुल के नीचे पानी भरा है, लेकिन निकासी का प्रबंध नहीं किया जा रहा। पानी के कारण प्रतिदिन वाहन खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि केएमपी के नीचे सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। अब बरसात के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। पानी भरा होने से गड्ढे नजर नहीं आते और वाहन धंस जाते हैं। कई भारी वाहनों को नुकसान हो चुका है जबकि छोटे वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। केएमपी के नीचे बहादुरगढ़ रोड के साथ-साथ बुपनियां रोड पर भी परेशानी बढ़ी है। वाहन चालकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के गड्ढों को भरने और पानी निकासी का प्रबंध किए जाने की मांग की है। प्रवीन, दिलबाग, पवन, अमित, प्रदीप और दीपक का कहना है, प्रशासन को चाहिए कि बरसात के दिनों में पानी निकासी के अतिरिक्त प्रबंध करे ताकि परेशानी से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि रात के समय परेशानी बढ़ जाती है और वाहनों के धंसने पर मदद के लिए भी कोई प्रबंध नहीं होता।
एसडीएम विशाल कुमार ने कहा कि समस्या ले संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया जाएगा। पानी निकासी के लिए आदेश दिए गए हैं। पानी निकालने के बाद सड़क के गड्ढों को भी भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें