फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 घंटे बाद बहाल हुई सामान्य अस्पताल की बिजली आपूर्ति, ऑपरेशन भी रूके

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दो दिन से सामान्य अस्पताल की बिजली व्यवस्था ठप होने से शुक्रवार को भी मरीजों को दिनभर इधर से उधर चक्कर काटने मपर मजबूर होना पड़ा। न तो मरीजों के एक्सरे हो पाए और न ही अल्ट्रासाउंड। प्रयोगशाला में मरीजों के सैंपलों की जांच भी नहीं हुई। जबकि वीरवार को अस्पताल की बत्ती गुल होने के बाद मरीजों के ऑपरेशन भी नहीं हो पाए। अस्पताल में नौ मरीज ऑपरेशन होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल की बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए बिजली निगम के ठेकेदार की टीम दिन भर काम में जुटी रही। शुक्रवार की शाम को करीब 30 घंटे बाद सामान्य अस्पताल की बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। बिजली आपूर्ति होने के बाद मरीजों, तीमारदारों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
अस्पताल में बिजली ना होने के कारण कंप्यूटर व्यवस्था भी पूरी तरह से बंद पड़ी रही। कर्मचारियों को मरीजों के कार्ड तक हाथ से ही बनाने पड़े। वीरवार की शाम के समय जनरेटर चलाने के बाद अस्पताल में आपात कालीन विभाग में रोशनी तो हो गई थी, लेकिन पूरे अस्पताल में बिजली आपूर्ति न होने से दूसरे दिन भी दोपहर के समय टीका लगाने के लिए स्टाफ को मोबाइल की टॉर्च जलानी पड़ी। वहीं, अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भी दिनभर महिलाओं व अन्य मरीजों की भीड़ लगी रही। जब बिजली आपूर्ति छुट्टी के समय तक बहाल नहीं हुई तो उन्हें वापस घर लौटने पर मजबूर होना पड़ा। बता दें कि वीरवार को केबल में बारिश का पानी भरने की वजह से फाल्ट आ गया था।
विज्ञापन

मरीजों की प्रतिक्रिया
हाथ में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ था। वीरवार को ऑपरेशन के लिए तैयार कर थियेटर में भेज दिया था। उसी समय बिजली चली गई तो कुछ देर बाद वापस वार्ड में भेज दिया। दो दिन से बिजली न होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पाया है।
- मुकेश कुमार, निवासी अंबोली।
हाथ की हड्डी टूटी हुई है। दो दिन से बिजली न होने के कारण उसका ऑपरेशन टाल दिया है। परेशानी बढ़ रही है। अब चिकित्सक ऑपरेशन कब करेंगे, इसके बारे में नहीं बताया गया।
- ताराचंद, निवासी, झज्जर।
वर्जन
सामान्य अस्पताल की बिजली की केबल अंडरग्राउंड होने के कारण इसमें बार-बार फाल्ट आ रहे हैं। फाल्ट ठीक होने के बाद शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। अब मरीजों को परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

- डॉ. संजय सचदेवा, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें