तलाव गांव के खेल स्टेडियम में उगी झाड़ियां। संवाद
- फोटो : Jhjhar
ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया के सम्मान समारोह में रविवार को खुड्डन गांव आए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने स्टेडियम की साफ सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद अधिकारी सफाई की योजना कागजों में बनाते रहे पर घास व झाड़ियों की सफाई तक नहीं कराई गई।
बता दें कि जिले में 17 राजीव गांधी स्टेडियम हैं। इन स्टेडियमों में ही खेल प्रतिभाएं अभ्यास करती हैं । रविवार को इन स्टेडियम की हालत देखकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ सफाई के निर्देश दिए थे। सफाई कराने के नाम पर सोमवार को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने योजना बनाकर उपायुक्त कार्यालय भेजी दी। जबकि खेल विभाग के निदेशक ने स्टेडियम में चौकीदार कम माली लगाने के भी निर्देश दिए। देखरेख के अभाव में सभी 17 स्टेडियम की हालत खराब है। यहीं नहीं मिनी खेल स्टेडियमों की हालत भी खस्ता है। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। इतना ही नहीं सिलाना गांव की भूमि पर बनने वाले जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य में भी बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है।
स्टेडियमों की स्थिति को लेकर योजना बनाकर उपायुक्त कार्यालय भेजी गई है। जिस पर उच्च अधिकारी निर्णय लेंगे कि किस तरह से कार्य करवाना है।
- ललिता मलिक, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, झज्जर।