फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व बाइक की टक्कर में वृद्धा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मातनहेल-कोसली रोड पर बिरड़ गांव के पास एक कार व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में एक वृद्धा और उसका भतीजा घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें जमालपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सामान्य अस्पताल झज्जर रेफर कर दिया। जहां पर पहुंचने से पहले ही वृद्धा ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर साल्हावास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहद गांव निवासी गोपाली पत्नी जय किशन (64) अपने मायके में भतीजे के साथ बिरड़ गांव आ रही थी। जब वे बिरड़ गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में गोपाली और उसका भतीजा दिनेश पुत्र लालचंद घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें जमालपुर सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को झज्जर सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में गोपाली ने दम तोड़ दिया। जबकि दिनेश को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौका मुआयना करने के बाद पुलिस टीम सामान्य अस्पताल पहुंची। जहां से शव को कब्जे उसका पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें