फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के बाद पुलिस से नाराज ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव देवरखाना में मंगलवार रात को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस के रवैये से आक्रोशित पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और रात को बाढ़सा चौकी का घेराव किया। हत्या के आरोपियों को पकड़ने के बाद ही ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को शव उठाने दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

गांव देवरखाना के मुरारी ने गांव में अपनी एक दुकान कई माह पहले मामन को किराए पर दी थी, लेकिन मामन पिछले कई माह से दुकान का किराया नहीं दे रहा था। मंगलवार शाम मुरारी किराएदार मामन से किराया मांगने के लिए अपने भाई जयप्रकाश के साथ दुकान पर पहुंचा।
आरोप है कि मुरारी ने मामन से किराया मांगा तो किराया देने के बजाय झगड़ा शुरू कर दिया। बाद में मामन ने अपने भाई मामराज और कुछ दूसरे लोगों के साथ मिलकर मुरारी और जयप्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मुरारी और जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाईयों को गंभीर हालत में गुरुग्राम के एसजीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुरारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी हंसराज और पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल ने मौके पर कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजन पुलिस कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हुए और बुधवार अलसुबह तीन बजे तक पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए मुरारी का शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन

परिजन हुए आक्रोशित
परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया और बाढ़सा चौकी का घेराव कर दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों को नहीं पकड़ा जाएगा और ढिलाई बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक न शव देंगे और न यहां से हटेंगे। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई और रात को ही दो आरोपियों मामन उर्फ काली व मामराज उर्फ नकटू को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी हंसराज ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना दी। इसके बाद ही ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने दिया। पुलिस ने बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
पांच पुलिसकर्मी निलंबित
मृतक के भाई रामरतन ने आरोप लगाया कि पुलिस बदमाशों के साथ मिली है। जिन लोगों ने मुरारी की हत्या की है उनका पुलिस से संपर्क रहता है। इन आरोपों पर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने लिखित में बाढ़सा पुलिस चौकी के एएसआई प्रवीन कुमार, ईएएसआई संजीव और एचसी युद्धवीर, प्रदीप कुमार व ईएचसी नरेश को ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। ताकि मामले में पूछताछ और हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को बरामद किया जा सके। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का भाई जयप्रकाश गुरुग्राम के एसजीटी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

- बाबूलाल, एसएचओ बादली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें