फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद मिला एक कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन बाद स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुरूप शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण को एक नया केस आया है। अब कुल छह सक्रिय केस ही कोरोना के रह गए हैं, जिनमें से चार कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में और दो को अस्पतालों में रखा है।
विज्ञापन

जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर वैक्सीनेशन प्रक्रिया को प्रभावी रूप से चलाया गया है। अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र व कोरोना की जांच के लिए बनाए गए सैंपल केंद्र पर भी नियमों का पालन नही हो रहा है। शारीरिक दूरी तो दिखाई ही नहीं दे रही है। लोग एक दूसरे से चिपक कर खड़े हो रहे हैं। वहीं, उन्हें टीकाकरण केंद्र के बाहर घंटों लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
जिले मेें रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.26 प्रतिशत है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य प्रबंधन में वैक्सीनेशन और सैंपलिंग प्रक्रिया पर फोकस किया गया है। जिले में कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18820 मरीज कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 18492 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब चार मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

आमजन को कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए। इस समय नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए जिला वासियों को पूरी तरह से सावधानी बरतनी चाहिए। शुक्रवार को एक मरीज संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें