जिन विद्यार्थियों का नाम वरीयता सूची में आया है उनके दाखिले के लिए जरूरी प्रमाण पत्र कॉलेज में लिए जा रहे हैं और उनकी जांच भी की जा रही है। राजकीय नेहरू महाविद्यालय में अब तक विभिन्न कक्षाओं के 243 विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्रों की जांच करवाई है।
विद्यार्थियों से ऑनलाइन दाखिला फॉर्म की हार्ड कॉपी, दाखिला फीस की रसीद, फोटोग्राफ, सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के सेट लिए जा रहे हैं। विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसी आदि स्नातक कक्षाओं की दूसरी वरीयता सूची के तहत दाखिलों का शनिवार को अंतिम दिन है। इसके बाद खाली सीटों को भरने के लिए नए आवेदनों के लिए 28 सितंबर को दाखिला पोर्टल दोबारा खुलेगा।
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए स्नातक कक्षाओं की दूसरी सूची के तहत विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाना शुरू कर दिया है। पहली और दूसरी सूची को मिलाकर अब तक बीए के 172 बीएससी नॉन मेडिकल के 60, बीएससी मेडिकल के 18, बीकॉम के 49, बीसी के 32 व बीबीए के 23 विद्यार्थी सम्मिलित हैं।
1180 सीटें हैं नेहरू कॉलेज में
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बीए की 480, बीकॉम की 160, बीएससी नॉन मेडिकल की 300, बीएससी मेडिकल की 80, बीबी की 80 व बीसी की 80 सीट हैं। इन कक्षाओं के लिए 627 विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी और बुधवार को दूसरी वरीयता सूची के तहत 164 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई थी।
शनिवार को दूसरी वरीयता सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम आए हैं उनके दाखिले का अंतिम दिन है। उसके बाद 20 सितंबर को दोबारा से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।