फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar Accident: झांसवा रोड पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दादी-पोते की मौत, तीन घायल

Tue, 25 Jun 2024 06:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

हरियाणा के झज्जर में मंगलवार को सुधराना से झांसवा रोड पर ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दादी और पोते की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढाणा लिलोढ और सुधराना झांसवा चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे क्रॉसिंग के दौरान तेज गति में आ रहे ट्रक ने एक कार को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर ढाणा निवासी अनिल, अपनी पत्नी सुमन, मां विद्या देवी, पुत्र मन व पड़ोसी उर्मिला के साथ चरखी दादरी के कान्हेडा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां काज रस्म पगड़ी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह ढाणा लिलोढ व सुधराना झांसवा चौराहे पर पहुंचे तो क्रॉसिंग के दौरान एक तेज गति में आ रहे ट्रक के चालक ने कार को साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला विद्या देवी व उसके 16 वर्षीय पोते मन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता अनिल, मां सुमन व पड़ोसी उर्मिला घायल हो गए हैं। विद्या देवी के पति उदय सिंह का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। मन का बड़ा भाई दीपक भी है। मन कोसली के एक निजी विद्यालय में 11वीं कक्षा का छात्र था।

शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना साल्हावास
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें