फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: 94 साल की छन्नो देवी ने डाला घर पर पहला वोट, आज और कल जिले में होगी होम वोटिंग

Fri, 27 Sep 2024 11:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

आवेदनकर्ता दिव्यांग व 85 प्लस उम्र के मतदाताओं को सुविधा मिलेगी। मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी और मतदान की गोपनीयता को पूरी तरह से बरकरार रखा जाएगा।
विज्ञापन
होम वोटिंग के तहत कराया मतदान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के तहत झज्जर के चारों विधानसभा क्षेत्रों बेरी, बहादुरगढ़, झज्जर और बेरी में दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए आज और कल घर- घर जाकर वोटिंग कराई जाएगी। आज पहले दिन झज्जर विधानसभा से झज्जर शहर निवासी 94 साल छन्नो देवी ने अपना वोट डाला। उन्होंने चुनाव आयोग की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह एक अच्छी पहल है, जिससे बुजुर्गों को घर पर ही मतदान करने की सुविधा दी गई हैं।

विज्ञापन


वहीं पूरे जिले के लिए कुल 14 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम के साथ एक-एक माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। डीसी शक्ति सिंह ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा उन मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, जिन्होंने बीएलओ के माध्यम से 12-डी फार्म भरकर आवेदन किया था।

उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता दिव्यांग व  85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग मतदाता अब घर बैठे ही मतदान कर सकेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन की तरफ से इस तरह के मतदाताओं को चिन्हित किया गया है, जिसके लिए दस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक-एक मतदान पार्टी को आरक्षित रखा गया है। यह टीमें पोस्टल बैलेट के माध्यम से चिन्हित मतदाताओं के घर जाकर मतदान करवाने का कार्य आज और कल करेंगी।

उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर मतदान कराने के लिए 64 बहादुरगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो, 65 बादली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन, 66 झज्जर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार और 67 बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक पोलिंग पार्टी का गठन किया गया है।

यह मतदान पार्टियां दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु के वोटरों के घर जाकर पोस्टल बैलेट से वोट डलवाने का कार्य करेंगी। साथ ही मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी और मतदान की गोपनीयता को पूरी तरह से बरकरार रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें