फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

870 सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट, 49 मिले नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के केस अब तेजी से कम होते जा रहे हैं। मंगलवार को 870 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 49 लोग संक्रमित पाए गए। 49 मरीजों को ठीक होने पर मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब जिले में 55 संक्रमित बचे हैं। फिलहाल अस्पतालों में 19 मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि 36 लोगों को होम आइसोलेशन में इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ संजय दहिया का कहना है कि अब तक 23304 कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं, इनमें से 22903 मरीज ठीक हो चुके हैं और 346 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 787035 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिनमें से 760424 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सिविल सर्जन ने लोेगों से अपील की है कि वे घर से निकलते समय मास्क जरूर पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें