फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की जनता से माफी मांगें गृहमंत्री : विजेंद्र

Tue, 24 Dec 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
23jjrp17- झज्जर। डीसी को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता। स्त्रोत- स्वयं
विज्ञापन
झज्जर। देश के संविधान रचयिता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेड़कर पर राज्यसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह की ओर से अपमानित करने वाले बयान पर जिला कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के चेयरमैन एडवोकेट विजेंद्र सिंह रंगा के नेतृत्व में सोमवार को जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि देश के गृह मंत्री देश की जनता से माफी मांगे और उनका यूनियन कैबिनेट से इस्तीफा लिया जाएं।
उनके अपमान जनक बयान से देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। देश के नंबर दो पद पर विराजमान मंत्री को इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती। बीजेपी हमेशा नफरत और विभाजन की राजनीति करती है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला एसोसिएशन के एडवोकेट मुनेश यादव, भारत भूषण यादव, रविंद्र बहुझोलरी, रवि इंदौरा, प्रदीप दलाल, सोमबीर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें